महुआ माझी और अजयनाथ शाहदेव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज [Case registered against Mahua Majhi and Ajaynath Shahdev for violation of code of conduct]

1 Min Read

रांची। झारखंड में बुधवार सुबह 7 बजे से पहले चरण के 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।

इसी बीच भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को राजधानी रांची और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों से अवगत कराया।

इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से 2 मामलों में रांची विधानसभा सीट से JMM की उम्मीदवार महुआ माझी और हटिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

जबकि 2 अन्य मामलों पर जांच का आदेश दिया गया है।

गठबंधन के प्रत्याशियों पर ये है आरोपः

रांची से महागठबंधन की उम्मीदवार महुआ माझी पर गले में पार्टी का पट्टा और हटिया से महागठबंधन के प्रत्याशी अजय नाथ शहदेव पर मतदाता पर्ची में उनकी तस्वीर होने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें

झामुमो ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए मेनिफेस्टो से जुडी बातें [JMM released manifesto, know things related to manifesto]

Share This Article
Exit mobile version