रांची। यूरोप के स्पेन से भारत भ्रमण पर आयी विदेशी महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप का मामला शनिवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में जोरदार ढंग से उठाया गया।
यह घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में घटी है। इसे लेकर सदन में आज जोरदार हंगामा हुआ।
इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कहा कि सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे मामले की जांच हो और दोषियों को फांसी की सजा हो।
उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार लूट खसोट की सरकार है। वहीं सत्ता पक्ष की अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। हमारी सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
इरफान अंसारी ने कहा कि क्या बीजेपी सरकार में इस तरह की घटनाएं नहीं हुई है। विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। इधर बीजेपी विधायक इस घटना को लेकर शेम-शेम के नारे लगाते रहे।
इसे भी पढ़ें









