पलामू में हिमंता बिस्वा सरमा पर केस, सौहार्द बिगाड़ने का आरोप [Case filed against Himanta Biswa Sarma in Palamu, accused of disturbing harmony]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड में पलामू में केस दर्ज हुआ है।

पूर्व विधायक सह हुसैनाबाद से बसपा प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मेदिनीनगर के न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया है।

जिसमें कहा गया है कि हिमंता बिस्वा सरमा हुसैनाबाद में भाजपा प्रत्याशी कमेलश सिंह के नामांकन के बाद जनसभा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने हुसैनाबाद के नामकरण को लेकर सवाल उठाया था।

शिवपूजन मेहता ने कहा कि हुसैनाबाद की जनता आपसी सौहार्द्र के साथ रहती है। यहां के लोगों में किसी संप्रदाय के प्रति द्वेष या कटुता नहीं है। इस तरह का बयान देना लोगों की भावना को ठेस पहुंचाना है। हिमंता बिस्वा सरमा पर सुसंगत धाराओं के तहत संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

क्या कहा था हिमंता सरमा नेः

दरअसल हिमंता सरमा ने अपने भाषण में कहा था कि यह हुसैन कौन है। यह हुसैन कहां से आया। जिसके नाम पर इलाके का नाम हुसैनाबाद का रखा गया है। वह उसका नाम बदल देंगे।

राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर हुसैनाबाद जिला बनेगा, लेकिन उसका नाम हुसैनाबाद नहीं होगा। किसी महापुरुष के नाम पर जिला बनेगा।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोपः

हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह के नामांकन के बाद असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा जनसभा में शामिल हुए थे। इस दौरान हिमंता ने कहा था कि हुसैनाबाद को जिला बनाया जाएगा, लेकिन इसका नाम बदल दिया जाएगा।

इस बयान पर बहुजन समाजवादी प्रत्याशी शिवपूजन मेहता ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मामले में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

इसे भी पढ़ें

बीजेपी के बागी प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल को मनाने पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं