मांडर से आज निकलेगी कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की अंतिम यात्रा

2 Min Read

अंतिम संस्कार कल रांची मे

रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो की अंतिम यात्रा मंगलवार को मांडर के मिशन अस्पताल से निकलेगी। यह यात्रा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। यहां से यह यात्रा रांची के पुरुलिया रोड तक आयेगी। यह अंतिम यात्रा काफी भव्य होगी। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

10 मजिस्ट्रेट तैनात

इस यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं। कुल 10 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। रांची के मेन रोड, कटहल मोड़, कडरू और पुरूलिया रोड में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

बनेगी 33 किमी की मानव श्रृंखला

इस पूरी अंतिम यात्रा के दौरान कुल 33 किमी की मानव श्रृंखला बनायी जाएगी। वहीं अंतिम यात्रा की अगुवाई 500 से अधिक बाइक और कार करेंगे। किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए मांडर में वनवे रूट किया गया है।

10.30 बजे शुरू होगी यात्रा

कान्टेंट लिवेंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक फादर जार्ज के अनुसार अंतिम यात्रा सुबह 10.30 बजे मांडर से निकलेगी। विभिन्न जगहों से होते हुए यह दिन के एक बजे कटहल मोड़ पहुंचेगी। यहां से मेन रोड होते हुए दो बजे सुजाता चौक और 2.30 बजे पुरुलिया रोड पहुंचेगी।

4 अक्टूबर को हुआ था निधन

बता दें कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का 4 अक्टूबर को निधन हो गया था। इसके बाद से उनका शव पार्थिव शरीर मांडर में ही रखा गया था। मंगलवार को रांची के संत मरियम चर्च में उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार 11 अक्टूबर को संत मरियम गिरजाघर परिसर में किया जायेगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं