बारात से लौट रही कार हादसे की शिकार, 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक [Car returning from wedding procession meets with accident, 2 dead, 3 in critical condition]

1 Min Read

बोकारो, एजेंसियां। बोकारो में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बोकारो-रामगढ़ एनएच 23 पर अज्ञात वाहन ने मारूति वैन को टक्कर मार दी। जिसमें मारूति सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीन की स्थिति नाजुक है।

जानकारी के अनुसार मारुती वैन में सवार लोग गोला से जारंडीह बाराती गए थे। वहीं सुबह बारात से वापस आने के क्रम में पेटरवार एनएच 23 बैंक ऑफ इंडिया के पास यह हादसा हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. हेमलता के द्वारा इलाज के दौरान बताया गया कि दो लोगों की मौत हो चुकी है, तीन की स्थिति नाजुक है और एक की स्थिति समान्य है।

गंभीर अवस्था में घायल लोगों को किया गया रेफर

घायल तीन लोगों में से एक को बेहतर इलाज के लिए बोकारो बीजीएच रेफर किया गया है, जबकि दो घायलों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

हादसे के शिकार हुए लोगों के नाम रूपेश नायक, पीयूष स्वर्णकार, उदय कुमार, सन्नी नायक हैं। सभी गोला थाना क्षेत्र के नायक टोला निवासी बताये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

मातम में बदली खुशियां, कंरट लगने से 4 बारातियों की मौत, कई घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं