शादी से लौट रही कार पलटी, तीन लोगों की मौत [Car returning from a wedding overturned, three people died]

2 Min Read

चाईबासा, एजेंसियां। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में एक कार के असंतुलित होकर पलट जाने से घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

मझगांव के थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क के आसनपाठ पंचायत के गाड़ासाई-डोंगाबुराय में तीखे मोड़ पर बोलेरो कार असंतुलित होकर पलट गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी।

तीखे मोड़ पर पलट गयी बोलेरो

बताते चलें कि चतरीसाई निवासी गांगी पिंगुवा की पुत्री की शादी ओड़िशा राज्य के क्योंझर थाना स्थित झोंपरा गांव में हुई थी। शुक्रवार को चतरीसाई गांव से तीन गाड़ी गई थी। तीनों गाड़ी वापस लौट रही थी, जिसमें एक गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई तो खराब गाड़ी के सवारी बोलेरो कार बुक करके ओडिशा से लौट रहे थे।

रात करीब 12 बजे आसनपाठ पंचायत के गाड़ासाई-डोंगाबुराय तीखे मोड़ में बोलेरो पलट गई, जिसमें तीन की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गई। थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्तियों की पहचान चतरीसाई निवासी रमेश पिंगुवा (62), गांगी पिंगुवा (72) और सरगरिया के चरण हेम्ब्रम (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टपार्टम के लिए शनिवार की सुबह सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, तीन युवकों की मौत, तीन घायल

Share This Article
Exit mobile version