चार करोड़ की लागत से होगा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की कैनोपी का विस्तार

1 Min Read

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की कैनोपी का विस्तार चार करोड़ की लागत से होगा। एयरपोर्ट पर कई यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को यह जानकारी सांसद संजय सेठ ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य चल रहा है।

रांची से कई शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी शुरू हुई। अब यहां चार करोड़ की लागत से कैनोपी का विस्तार कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार।

गौरतलब है कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ग्राहक संतुष्टि के मामले में देश भर में दूसरे नंबर पर रहा। वहीं, पहले स्थान पर उदयपुर एयरपोर्ट रहा। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट पर हुए ग्राहक संतुष्टि सर्वे में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को देशभर में दूसरा रैंक मिला है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं