Cabinet meeting:
रांची। झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक 22 मई को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि राज्य से जुड़े वित्तीय, प्रशासनिक और विकास योजनाओं से जुड़े कई अहम फैसले इस बैठक में लिए जा सकते हैं। सरकार के आगामी एजेंडे और नीतिगत निर्णयों को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें







