रामगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत, 24 से अधिक घायल [Bus full of passengers overturns in Ramgarh, one woman dead, more than 24 injured]

1 Min Read


रामगढ़, एजेंसियां । रामगढ़ जिले के गोला मुरी मार्ग से विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई।

वहीं, बस में सवार 24 से अधिक लोग घायल हैं। जिनमें पांच की हालत गंभीर है। मृत महिला की पहचान लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू के रूप में हुई है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर बरलंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक लोगों से भरी बस रजरप्पा के लुगुबुरू से पूर्वी सिंहभूम लौट रही थी।

इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ा और बस गोला के बरलंगा थाना क्षेत्र के रम्हारु में पलट गई। घटना के समय बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

इसे भी पढ़ें

भारत बंद समर्थक सड़क पर, जानिए झारखंड में बंद का कहां कितना असर [Bharat Bandh supporters on the streets, know the impact of the bandh in Jharkhand]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं