गिरिडीह में सेना के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल

1 Min Read

गिरिडीह। गिरिडीह के बगोदर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां घाघरा साइंस कॉलेज के पास सेना के जवानों से भरी बस पलट गई है।

इस दुर्घटना में कई जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस पलटने के बाद स्थानीय लोग जवानों को बाहर निकाल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बस गिरिडीह से गढ़वा जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए बगोदर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

अभी तक सभी जवान बस के नीचे से निकाले नहीं जा सके हैं।

इसे भी पढ़ें

ईडी को मिले ट्रांसफर-पोस्टिंग के दस्तावेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं