Bus Crushed: बस ने सिविल इंचार्ज व एक महिला कर्मी को कुचला, मौत [The bus crushed the civil incharge and a female worker, causing their death]

2 Min Read

Bus Crushed:

जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला और पुरुष की मौत हो गई। मरने वालों में बिरसा नगर जोन नंबर 10 के रहने वाले 43 वर्षीय राजेश सोरेन और बहरागोड़ा की रहने वाली 34 वर्षीय महिला अंजना महतो हैं। राजेश व अंजना दोनों आस्था कंपनी में काम करते थे।

यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जब दोनों सहकर्मी कंपनी के काम से पारडीह से बड़ाबांकी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस चालक स्कूटी को लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Bus crushed: इलाज के दौरान हुई दोनों की मौत

पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि राजेश सोरेन और अंजना महतो की सांस चल रही है। दोनों को फौरन इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। राजेश आस्था कंपनी में सिविल इंचार्ज थे।

घटना के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर थाना ले आई है, हालांकि बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस जमशेदपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें

जयपुर में कार ने 9 को कुचला, 3 की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं