JSSC ने 2018 पदों के लिए निकाला विज्ञापन
रांची। ग्रेजुएट युवाओं के लिए झारखंड में सरकारी नौकरी का बेहतर मौका आया है। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सहित छह विभिन्न श्रेणी के 2018 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन निकाला है। झारखंड सामान्य स्नाक स्तरीय योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से यह नियुक्ति होगी। इस नियुक्ति के लिए यह तीसरी बार विज्ञापन जारी किया गया है। इससे पहले साल 2015 में विज्ञापन निकाला गया था। इसके बाद साल 2019 में विज्ञापन निकाला गया। अब तीसरी बार विज्ञापन निकाला गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू : 20.06.2023
आवेदन की अंतिम तिथि : 21.07.2023
फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने की तिथि : 23.07.2023
भरे हुए आवेदन का प्रिंट आउट लेने की तिथि : 23.07.2023
आवेदन में किसी तरह का सुधार : 25.07.2023 से 27.07.2023
रिक्त पद
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी : 863 पद
कनीय सचिवालय सहायक : 335 पद
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 183 पद
प्लैनिंग असिस्टेंट : 5 पद
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी : 195 पद
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी : 252 पद
अंचल निरीक्षक कानूनगो : 185 पद
अधिकतम उम्रसीमा की गणना के कट ऑफ डेट
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी : 01.08.2015
कनीय सचिवालय सहायक : 01.08.2019
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 01.08.2010
प्लानिगं असिस्टेंट : 01.08.2019
प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी : 01.08.2010
प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी : 01.08.2010
अंचल निरीक्षक- सह- कानूनगो : 01.08.2010
ऐसे ली जायेगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। अभ्यर्थियों की मेधा सूची उनके प्राप्तांक के नॉर्मलाइज्ड अंक के आधार पर तैयार होगी। रिजल्ट के बाद उन्हें नॉर्मलाइज्ड अंक ही दिया जायेगा।
लिखित परीक्षा यानी मेंस एक चरण में ली जायेगी। इसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तरवाले होंगे। प्रत्येक एक प्रश्न का पूर्ण अंक 3 होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिये जायेंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जायेगा। भाषा विषयों को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी।
ऐसे होंगे क्वेशचन पेपर
पहले पेपर भाषा ज्ञान में 120 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय दो घंटे होगा। इस पेपर में हिंदी और अंग्रेजी से 60-60 सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर केवल क्वालिफाइंग होगा। इसमें उम्मीदवारों को पास करने के लिए न्यूनतम 30 फीसदी अंक लाना होगा। इस पेपर का अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़ा जाएगा।
दूसरा पेपर चिन्हित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगे। इस पेपर में भी पास होने के लिए 30 फीसदी अंक चाहिए।
तीसरा पेपर सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न, सामान्य गणित से 20 प्रश्न, रिजनिंग से 20 प्रश्न, कंप्यूटर ज्ञान से 20 प्रश्न और झारखंड राज्य से 40 प्रश्न होंगे। इसमें भी 30 फीसदी अंक पास होने के लिए जरूरी है। पेपर वन में 30 फीसदी अंक नहीं लाने वाले उम्मीदवार के पेपर दो और तीन का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। इसी तरह पेपर दो में 30 फीसदी अंक नहीं लाने वाले का पेपर तीन का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।









