बजट सत्र: मुरगू नदी पर पुल-सड़क का मामला उठाया शिल्पी नेहा तिर्की ने

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मौजूदा सत्र के छठे दिन सदन में मुरगू नदी पर पुल-सड़क का मामला उठा।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने यह मामला उठाया। उन्होंने सदन में मांग रखी कि जब तक मुरगू नदी पर पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक मांडर में टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगायी जाए।

साथ ही पुल-सड़क के निर्माण कार्य को अविलंब पूरा किया जाये। मांडर विधायक ने कहा कि NH-39 रांची-डालटेनगंज राजमार्ग पर मुरगू नदी पर पिछले एक साल से पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

इसके कारण इस सड़क की स्थिति बदहाल है। पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वहां अबतक अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी है।

अब तक 7 लोगों की इसमें जान जा चुकी है। जब तक मुरगू नदी पर पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है तबतक मांडर में टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगायी जाये।

साथ ही निर्माण कार्य को अविलंब पूरा किया जाये।

इसे भी पढ़ें

सरकारी कर्मी के होस्टाइल होने पर हाईकोर्ट गंभीर, सीआइडी डीजी तलब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं