बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को 30-40 युवकों ने पीटा [Brother beaten by 30-40 youth for protesting against molesting sister]

3 Min Read

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा में एक युवक की बुरी तरह पिटाई की गई है।

घर में घुसकर 30-40 युवकों ने हंगामा किया और मारपीट की। यह वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई है।

दरअसल, बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने अपने लगभग 30- 40 दोस्तों के साथ घर में घुसकर युवक की पिटाई की है। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम अभिषेक वर्मा बताया जा रहा है।

प्राथमिकी दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अभिषेक के पिता मनोज कुमार वर्मा ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मुहल्ले का ही रोशन यादव अपने 30-40 दोस्तों के साथ रिवाल्वर, तलवार आदि लेकर घर में घुस गया।

सभी ने उनके बेटे अभिषेक वर्मा की पिटाई कर दी। इसमें रोशन का पिता भी शामिल था। यह घटना सीसीटीवी में कैद है।

आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया। इसके अलावा छह-सात लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मनोज वर्मा ने कहा कि दो-तीन दिन पहले उनकी बेटी के साथ रोशन यादव ने छेड़खानी की थी।

इसको लेकर बेटा अभिषेक वर्मा ने रोशन यादव को डांटा था। तब रोशन यादव ने धमकी दी थी कि तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मनोज वर्मा का कहना है कि घटना के बाद जब उनका बेटा सदर थाना आवेदन लेकर गया, तो वहां के मुंशी ने आवेदन लेने से मना कर दिया।

फिर वे पंडरा से आये और थाना गये। तब एक दारोगा से काफी गुजारिश के बाद उन्हें शाम 6:00 बजे आवेदन का रिसीविंग मिला।

जब उन्होंने कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, आपलोग आरोपियों को गिरफ्तार कीजिए। नहीं, तो वे मंत्री और बड़े पुलिस अफसर के पास जायेंगे।

इसके बाद थाना से पुलिसवाले शाम 6:15 बजे उनके साथ उनके घर गये। इसके बाद उन्होंने आरोपी का घर पुलिसवालों को दिखाया।

इसे भी पढ़ें

रांची में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं