हजारीबाग के बड़कागांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, चले ईंट-पत्थर [Clash between two parties during idol immersion in Barkagaon, Hazaribagh, bricks and stones pelted]

3 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग जिला के बड़कागांव से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां विश्वकर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी है।

दोनों पक्षों के बीच जमकर ईट-पत्थर चले। हालात बिगड़ते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।

झड़प के बाद जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि ये मामला बड़कागांव प्रखंड के राणा मोहल्ले का है। जहां  विश्वकर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों का दूसरे पक्ष के लोगों के साथ विवाद हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। बताया यह भी जा रहा है कि इस पत्थरबाजी में दोनों तरफ से कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सरकारी एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस की तैनाती

फिलहाल बड़कागांव के राणा मोहल्ले में स्थिति सामान्य है और पूरे मोहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वरीय अधिकारी खुद वहां कैंप कर रहे हैं। 

वही इस पूरे मामले पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हुआ हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और इस पूरे प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने यह अपील की कि ऐसी स्थिति में सभी को मिल-बैठकर सभी मामलों का समाधान कर लेना चाहिए।

बड़कागांव में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना,सरकार एक संप्रदाय के लोगों को कर रही तंग – मनीष जायसवाल 

इस पूरे मामले पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले पर सरकार पर तुष्टिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इन मामलों में एक पक्षीय कार्रवाई करती है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटना बड़कागांव में पहले भी हो चुकी है और उसमें सिर्फ एक संप्रदाय के लोगों को तंग किया जाता है और दूसरे संप्रदाय को संरक्षण दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में NTPC के विरुद्ध ग्रामीणों की हड़ताल हुई हिंसक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दोनों ओर से लोग घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं