घूसखोर-बैलेट चोर भाजपा का नया नाम : सुप्रियो भट्टाचार्य

1 Min Read

रांची : झामुमो ने सुप्रीम कोर्ट के दो अहम निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि अब भाजपा का नया नामकरण हुआ है। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने केवल लोकतंत्र को बचाने का काम नहीं किया, बल्कि भाजपा के लोकतंत्र और तानाशाही रवैया का पर्दाफाश कर दिया है।

बुधवार को ये बातें पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव एक छोटा चुनाव नहीं था। यह चुनाव एनडीए के खिलाफ पहला दो अहम विपक्षी दलों का ज्वाइंट इलेक्शन था।

जिसे भाजपा ने बैलेट की चोरी के जरिए अनैतिक तरीके से जीतने का प्रयास किया था। इस अनैतिक काम में भाजपा मुख्य रूप से अहम भूमिका में थी, वहीं मसीह नहीं मोदी पर्दे के पीछे से थे।

इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भाजपा का अब नया नाम ”घूसखोर-बैलेट चोर” हो गया है। प्रेसवार्ता में उन्होंने पत्रकारों के पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस ने भू-माफिया आनंद महतो को किया गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं