Dhanteras 2025: रांची में धनतेरस के लिए चांदी के सिक्के की बुकिंग बंद

2 Min Read

Dhanteras 2025:

रांची। चांदी की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। पिछले 10 दिन में ही चांदी की कीमत में प्रति किलो 36 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पांच अक्टूबर को रांची में चांदी प्रति किलो 1.54 लाख रुपए थी, जो 15 अक्टूबर को 1.90 लाख पर पहुंच गई। लगातार बढ़ती कीमतों को देखकर रांची, धनबाद और जमशेदपुर के 90 प्रतिशत से अधिक ज्वेलर्स ने धनतेरस के लिए चांदी के सिक्के और बार की बुकिंग बंद कर दी है।
वे कोई जोखिम लेना नहीं चाह रहे हैं। महज 10 प्रतिशत ज्वेलर्स ऐसे हैं, जो रेट लॉक की शर्त पर एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।

धनतेरस को लेकर बढ़ी डिमांडः

इन तीनों शहरों के करीब 20 ज्वेलर्स ने बताया कि वैश्विक स्तर पर चांदी की आपूर्ति कम है। त्योहारों में अचानक मांग बढ़ गई है। इसलिए किल्लत हो रही है और इसकी कीमत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। अभी बाजार में चांदी और सिक्का उपलब्ध है, लेकिन धनतेरस तक इसकी किल्लत बने रहने की संभावना है। इसलिए उन्होंने एडवांस बुकिंग बंद कर दी। हालांकि बाजार में चांदी के जेवर, मूर्तियों और बर्तन का पर्याप्त स्टॉक है।

सिक्के और बार कम, जल्दी खरीदेः

धनबाद के सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा- धनतेरस पर चांदी उपलब्ध है, लेकिन देर से खरीदारी करने वाले को मिल पाएगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है। सिक्के और बार कम हैं।

जिनके पास चांदी, वे भाव बढ़ने के इंतजार मेः

जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन आडेसरा ने कहा- जिसके पास चांदी हैं, उन्होंने भाव बढ़ने के इंतजार में इसे दबा रखा है। हालांकि धनतेरस पर चांदी की बिक्री सामान्य होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें

Dhanteras 2025: धनतेरस से 5 दिन पहले चांदी 2 लाख के करीब, सोने की कीमतों में भी उछाल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं