मारा गया बम विशेषज्ञ 10 लाख का ईनामी नक्सली सिंगराई मनोज [Bomb expert killed, Naxalite Singrai Manoj carrying reward of Rs 10 lakh]

1 Min Read

चाईबासा। नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

इसी क्रम में चाईबासा जिला के गुवा थाना क्षेत्र सोमवार अहले सुबह हुए मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी नक्सली सिंगराई मनोज समेत 4 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

इसके अलावा दो नक्सली पकड़े भी गये हैं। मारा गया नक्सली सिंगराई जंगलों में बारूदी सुरंग बिछाने का विशेषज्ञ था।

उसके निशाने पर जंगलों में सुरक्षाबल के जवान रहते थे। अभी तक दर्जनों बारूदी सुरंग के मामलों में सिंगराई की संलिप्ता रही है। मृतक नक्सली छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।

मुठभेड़ खत्म, अब सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस-नक्सलियों के बीच अगले सुबह शुरू हुआ एनकाउंटर अब खत्म हो गया है। अभी तक चार नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए नक्सली सिंगराय और कांडे के खिलाफ छोटा नागरा, जराइकेला थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है।

वहीं हाल ही में साल 2023 के दिसंबर में समठा में पूर्व नक्सली नेलशन भेंगरा की हत्या के मामले को लेकर भी जराइकेला थाना में इनके खिलाफ मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं