बॉलिवुड एक्टर गोविंदा पहुंचे रांची, सूर्य मंदिर में की पूजा

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। बॉलिवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा रांची में हैं। वह मंगलवार की दोपहर रांची आये। रांची पहुंचते ही वह सीधे बुंडू स्थित सूर्य मंदिर चले गये। वहां गोविंदा ने पूजा अर्चना की।  गोविंदा मंदिर में लगभग आधे घंटे तक रूके।

यहां उन्होंने प्राकृतिक सौदर्य का नजारा किया और खूब प्रशंसा की। उन्होंने मंदिर के बारे में पूरी जानकारी ली। यहां के प्राकृतिक दृश्यों को देख उन्होंने कहा कि इस जगह का और विकास होना चाहिये।

मंदिर के बारे में उन्हें बताया गया कि प्राचीन कालीन सूर्य मंदिर के बारे मान्यता  है कि जब राम भगवान को वनवास हुआ था, तो यहीं पर उन्होंने सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया थे। तभी से इस जगह पर पूजा होती आई है।

गोविंदा ने कहा कि वह पहले भी कई मौकों पर रांची आ चुके हैं। इससे पहले बुंडू पहुंचते ही गोविंदा का जोरदार स्वागत किया गया। उलगुलान फाउंडेशन के अध्यक्ष सह आजसू के केन्द्रीय सचिव रामदुर्लभ मुंडा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें

अधिकारियों को प्रश्नों का सटीक जवाब तैयार करने का निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं