Smoke came out from AC:
बोकारो। बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में मंगलवार को एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड से सटे एक बंद कमरे में आग लग गई, जिससे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त वार्ड में चार मरीज भर्ती थे, जिन्हें तुरंत पुराने कैजुअल्टी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेक्टर 4 थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल में कैजुअल्टी वार्ड में लगे विंडो एसी से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद नर्स, स्टाफ और होम गार्ड जवानों ने तुरंत मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
दमकल की गाड़ियां समय
दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।
अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने बताया
अस्पताल के सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि आग कैजुअल्टी के बगल में एक बंद कमरे में लगी थी, जिससे निकला धुआं वार्ड में फैल गया। दमकल विभाग के सीआईएसएफ अधिकारी ने भी बताया कि आग विंडो एसी में लगी थी और समय रहते उसे बुझा दिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल मरीज सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की फायर सेफ्टी तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
इसे भी पढ़ें
Road accident in Latehar: लातेहार में सड़क हादसा, 2 की मौत, 17 घायल, 9 गंभीर








