Masked criminal: बोकारो में जुए के अड्डे पर नकाबपोश अपराधियों का तांडव, एक की गोली मारकर हत्या

1 Min Read

Masked criminal:

बोकारो। बोकारो के बांसगोड़ा इलाके में देर रात अवैध जुए के अड्डे पर नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मंटू दास के रूप में हुई है। घटना के वक्त करीब दर्जनभर लोग जुआ खेल रहे थे, जब चार अपराधी वहां पहुंचे और लोगों को कमरे में बंद कर लूटपाट शुरू कर दी।अपराधियों ने मंटू दास से उसका गले का चेन छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर उसे गोली मार दी। इसके बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। मुकाम पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी अनिमेष कुमार ने बताया

डीएसपी अनिमेष कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ने में सफल होगी। पुलिस क्षेत्र में चल रहे अवैध जुए पर लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी छापेमारी जारी रखेगी।

परिजन घटना से बेहद आहत हैं और मृतक के परिवार को बड़ा सदमा लगा है।

इसे भी पढ़े

ट्रिपल मर्डर: पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं