Shameful incident in Bokaro: बकाया न चुकाने पर डॉक्टर ने मरीज पर किया चाकू से हमला

1 Min Read

Shameful incident in Bokaro:

बोकारो। बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक झोला छाप डॉक्टर ने केवल 200 रुपये का इलाज का बकाया न चुकाने पर अपने मरीज पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने डॉक्टर पंकज कुमार से इलाज करवाया था, लेकिन इलाज की पूरी रकम नहीं चुका सका था, जिसके कारण डॉक्टर ने उसे धमकाया और गुस्से में आकर हमला कर दिया।

घटना के अनुसार

घटना के अनुसार, जब मरीज ने डॉक्टर से बकाया रकम चुकाने के लिए थोड़े और समय की मांग की, तो डॉक्टर ने इसे अपमान समझा और तैश में आकर क्लीनिक में रखी कैंची उठा ली और मरीज पर हमला कर दिया। इस हमले में मरीज की पीठ पर गहरे जख्म हो गए, और चेहरे और छाती पर भी गंभीर चोटें आईं। मरीज ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर पेटरवार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें

मेला देखने गई नाबालिग लड़की के साथ के साथ दुष्कर्म

Share This Article
Exit mobile version