रांची : मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लापुंग में बैंक ऑफ़ इंडिया तथा चान्हो में भारतीय स्टेट बैंक की नयी शाखा अविलम्ब शुरू करने की मांग की है। दोनों ही बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधकों को अलग-अलग लिखे गये पत्र में श्रीमती तिर्की ने कहा है कि इन दोनों प्रखण्डों में कृषि की गतिविधियाँ बहुत ज्यादा है और सम्बंधित बैंक की शाखा ना होने के कारण किसानों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पूरे मांडर विधानसभा क्षेत्र में घनी आबादी रहती है और विशेष रूप से, राजधानी रांची से लगभग 40-50 किलोमीटर दूर बसे चान्हो एवं लापुंग में अपेक्षाकृत रूप से बैंकिंग सुविधायें बहुत कम है और वहां के लोगों को अपने बैंकिंग कार्य के साथ ही अपने दैनिक व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक कामकाज निपटाने में भी बहुत अधिक परेशानियों एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। श्रीमती तिर्की ने कहा है कि लोगों की आवश्यकता को देखते हुए इन दोनों स्थानों पर बैंक की शाखा अविलम्ब खोली जानी चाहिये।
इसे भी पढ़ें– मोदी सरकार के 10 वर्षों में प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना होकर 19 लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना
इसे भी पढ़ें– नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष






