धुर्वा डैम से 2 बच्चों का शव बरामद

1 Min Read

रांची। धुर्वा डैम में शनिवार को नहाने के दौरान डूबे दो बच्चों की लाश बरामद हो गई है। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को दोनों के शवों को निकाला है।

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे नहाने के दौरान डूब गये थे। दोनों नहाने के दौरान डैम में बने खतरे के निशान को पार कर गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे डूब गए।

रांची प्रभात तारा स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय आर्य शर्मा और 17 वर्षीय आलोक शर्मा की धुर्वा डैम में डूबने की वजह से मौत हो गई।

आर्य शर्मा के पिता सुदीप शर्मा ने शनिवार को ही बयान दिया था कि दोनों बच्चे घर से कब धुर्वा डैम चले गए उन्हें पता ही नही चला।

अचानक पुलिस के द्वारा फोन करें जानकारी दी गई कि उनका बेटा और भतीजा धुर्वा डैम में डूब गए हैं।

इसे भी पढ़ें

रायबरेली में बोली प्रियंका-पीएम मोदी ने देश की संपत्ति 4-5 लोगों को दे दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं