Blood moon:
रांची। रांची समेत पूरे देश में बीती रात चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा दिखा। इस दौरान लोगों ने अलग अलग रूपों में चांद का दीदार किया। ग्रहण रात 9:57 बजे से शुरू हुआ, जो देर रात 1:22 बजे तक रहा। इस दौरान चंद्रग्रहण साफ़-साफ़ नजर आया। इस दौरान, चांद का एक बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में छिप गया, जिससे वह आधा चमकीला, धुंधला और लाल-भूरा दिखाई दिया।
यह इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण था। इस दौरान लगभग 82 मिनट तक पूर्ण ब्लड मून भी साफ़ नज़र आया। इसके पहले साल 2018 में पूर्ण चंद्रहण लगा था।
Blood moon: ऑस्ट्रेलिया-यूरोप में भी दिखाः
शुरुआती चरण में चांद हल्का- हल्का धुंधला दिख रहा था, लेकिन जैसे-जैसे ग्रहण अपने चरम पर पहुंचा, चांद का निचला हिस्सा गहरा लाल-भूरा हो गया। यह चंद्रग्रहण एशिया के साथ-साथ यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में भी दिखाई दिया।
इसे भी पढ़ें
Lunar eclipse: भारत में 7 सितंबर को दृश्य खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या होगा असर








