रक्तदान संगठन ‘लहू बोलेगा’ को चौथी बार मिला सम्मान [Blood donation organization ‘Lahu Bolega’ gets honor for the fourth time]

1 Min Read

रांची। सदर अस्पताल ब्लड बैंक रांची द्वारा विभिन्न रक्तदान संगठनों, रक्तदान शिविर आयोजकों का सम्मान समारोह सदर अस्पताल ऑडोटोरियम में आयोजित हुआ। इसमें स्वैच्छिक रक्तदान संगठन लहू बोलेगा को भी रक्तदान पर उत्कृष्ट कार्य करने पर लगातार चौथे साल सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लहू बोलेगा के नदीम खान, अकरम राशिद, नसीम खान, साज़िद उमर, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, मो आसिफ़ अहमद, मो शम्स तबरेज़, नौशाद आलम, ज़ुबैर खान, जमील गद्दी व अन्य शामिल थे।

इन्होंने किया सम्मानितः

लहू बोलेगा संस्था के संस्थापक नदीम खान को समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईपीएस संजय ए. लटकर (एडीजीपी, झारखंड पुलिस) एवं विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार, सदर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ बिमलेश कुमार सिंह, डॉ एस. प्रसाद रेडियोलॉजिस्ट, सदर अस्पताल रांची एवं सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रंजू सिन्हा, रक्तवीर अतुल गेरा के हाथों सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें

रांची सदर अस्पताल में लिमबर्ग फ्लैप से पहली बार पाइलोनिडल साइनस की सर्जरी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं