झारखंड में रक्त की कमी, मरीज परेशान

1 Min Read

रिम्स में महज 43 यूनिट ब्लड ही मौजूद

रांची। झारखंड में खून की कमी के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ी हुई है। राज्य के तमाम अस्पतालों के ब्लड बैंकों की स्थिति दयनीय हो गई है।

खून के लिए डिमांड लेटर लेकर ब्लड बैंक पहुंचने वालों को 24 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स ब्लड बैंक में मात्र 43 यूनिट खून उपलब्ध है। जबकि यहां प्रतिदिन करीब 120 यूनिट खून की सप्लाई की जाती है।

बीते दिन ब्लड बैंक खून लेने पहुंचने करीब 37 लोगों को खून उपलब्ध नही होने के कारण वापस लौटना पड़ा।

कुछ के पास डोनर भी थे, लेकिन जिस ग्रुप का खून लेने वे पहुंचे थे उस ग्रुप का एक भी यूनिट खून नही बचा था।

लोगों ने इसकी शिकायत रिम्स प्रबंधन से भी की है। बताया जा रहा है कि राज्य के सभी जिलों की यही स्थिति है। विभाग को भी इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

जस्टिस गांगुली समेत 4 भाजपा नेताओं को मिली केंद्रीय सुरक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं