Ranchi Speaks:
रांची। बीते दिन यानि 11.09.2025 को #Ranchi Speaks के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रा० मध्य विद्यालय, बोड़ेया के सभागार में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की भाषाई अभिव्यक्ति और कौशल का विकास करना था।कार्यक्रम में कांके प्रखंड के अंतर्गत सभी 11 संकुल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें वर्ग 1 से 5 और वर्ग 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता परिणाम
वर्ग 1 से 5
प्रथम स्थान: फलक परवीन – रा० प्राथमिक विद्यालय, खिजूर टोली (उर्दू)
द्वितीय स्थान: सुरैया नाज – रा० प्राथमिक विद्यालय, हुसीर (उर्दू)
तृतीय स्थान: संगीता कुमारी – रा० उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जयपुर कोंगे
वर्ग 6 से 8
प्रथम स्थान: अनुष्का परवीन – रा० उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोल्या कनादु
द्वितीय स्थान: सुनैना कुमारी – रा० बुनियादी विद्यालय, मेसरा
तृतीय स्थान: नैनू कुमारी – रा० मध्य विद्यालय, बोड़ेया
विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मंजुला बिलुंग, निकासी एवं ब्ययन पदाधिकारी राजेश कुमार, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता नसीम अहमद, #Ranchi Speaks के प्रखंड स्तरीय एवं संकुल स्तरीय समन्वयक तथा संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
Ranchi News: कार से आये लोग चुरा रहे थे बकरी, लोगों ने जमकर पीटा
