Black Day: इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ 25 जून को, मनाया जाएगा ‘काला दिवस [50th anniversary of Emergency will be celebrated on 25th June as ‘Black Day’]

1 Min Read

Black Day:

रांची। इमरजेंसी की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ, झारखंड प्रदेश द्वारा 25 जून को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन रांची के बरियातू स्थित वनवासी कल्याण केंद्र में किया जाएगा।

कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद किया जाएगा। साथ ही, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर उन संघर्षशील लोकतंत्र सेनानियों की स्मृतियों को साझा किया जाएगा, जिन्होंने आपातकाल के दौर में लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली के लिए अपनी आवाज उठाई थी।

इसे भी पढ़ें

काला धुआं निकलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं