बीजेपी का मिशन 2024, दीवार लेखन से शुरुआत

2 Min Read

रांची। भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 15 जनवरी से भाजपा ने दीवार लेखन अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा का दीवार लेखन अभियान सोमवार से प्रदेशभर में शुरू हो गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची से इस अभियान की शुरुआत की।  उन्होंने दीवार पर कमल का फूल बना कर और फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लिखकर अभियान का श्रीगणेश किया।

अभियान अब प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू होगा। अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नेता हैं, जिन्होंने कई विकास कार्य किए हैं। जिसके चलते देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भी सोमवार से इस अभियान की शुरुआत की गई है। सभी प्रदेश में भी दीवारों पर कमल का फूल बनाकर फिर से मोदी सरकार का संदेश दिया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी के साथ विधायक अनंत ओझा भी मौजीद रहे। बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज के बूथ नंबर 70 से इस अभियान की शुरुआत की। पहले उन्होंने बूथ नंबर लिखा। फिर इसके बाद कमल फूल बनाकर अभियान का श्रीगणेश किया। रांची में इस मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा एवं अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

बिहार में मॉबलिंचिंग, झारखंड के 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं