BJP की पहली प्रत्याशियों सूची आज हो सकती है जारी, 25 सीटों के नाम फाइनल [BJP’s first candidate list may be released today, names for 25 seats finalized]

3 Min Read

68-70 सीटों पर पार्टी उतारेगी उम्मीदवार

रांची। झारखंड में विधानसभा की घोषणा होते ही उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा तेज है। सभी पार्टियों में उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

इसी बीच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा को लेकर बीजेपी सबसे आगे है। बताया जा रहा है कि आज भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

संभावना इस बात की भी है कि पहली सूची में 25 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। इस बार भाजपा 68-70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

पार्टी ने कुछ सीटें अपनी सहयोगी पार्टी जदयू और आजसू के लिए भी छोड़ रखा है। वहीं लोजपा से भी बात चल रही है।

केंद्रीय चुनाव समिति ने किया लिस्ट फाइनलः

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने नामों की लिस्ट फाइनल की है। इससे पहले प्रदेश के नेताओं और केंद्रीय नेताओं ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की एक सूची तैयार कर ली थी।

यह सूची प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में रखी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने लगभग दो घंटे तक इस लिस्ट पर चर्चा की।

68 सीटों के लिए नामों पर चर्चाः

कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा ने अपने हिस्से की लगभग 68 सीटों के लिए नाम पर चर्चा की है। लगभग 60 नामों पर पार्टी का फैसला हो चुका है। आजसू 09 और जदयू 02 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है।

इस बात की जानकारी हिमंता विस्वा सरमा ने बीते दिनों रांची में हुई पार्टी मीटिंग के बाद दी थी। तब उन्होंने सीटों की हिस्सेदारी का अनुमान बताया था।

ऐसा है सीटों का संभावित बंटवारा

भाजपा : 68 से 70

आजसू : 09 से 11

जदयू : 02

लोजपा (रामविलास) : 01

भाजपा के उम्मीदवारों की संभावित लिस्टः

  1. जरमुंडी : देवेंद्र कुंवर
  2. मधुपुर : गंगानारायण सिंह
  3. महगामा : अशोक भगत
  4. सिसई : अरुण उरांव
  5. पोटका : मीरा मुंडा
  6. बेरमो : रविन्द्र पांडे
  7. खिजरी : रामकुमार पाहन
  8. बोकारो : विरंची नारायण
  9. दुमका : सुनील सोरेन
  10. चंदनकियारी : अमर कुमार बाउरी
  11. राजमहल : अनंत ओझा
  12. महेशपुर : नवनीत हेंब्रम
  13. देवघर : नारायण दास
  14. सारठ : रणधीर सिंह
  15. हजारीबाग : प्रदीप प्रसाद
  16. गोड्डा : अमित मंडल
  17. कोडरमा : नीरा यादव
  18. बरही : मनोज यादव
  19. गिरिडीह : निर्भय शाहबादी
  20. निरसा : अपर्णा सेन गुप्ता
  21. गुमला : सुदर्शन भगत
  22. राजधनवार : बाबूलाल मरांडी
  23. सरायकेला : चंपाई सोरेन
  24. जमुआ : मंजू देवी
  25. गांडेय : मुनिया देवी
  26. धनबाद : राज सिन्हा
  27. झरिया : रागिनी सिंह
  28. घाटशिला : बाबूलाल सोरेन
  29. खरसावां : सोना राम बोदरा
  30. चाईबासा : गीता बालमुचू
  31. मनोहरपुर : मनोज कोड़ा
  32. जगन्नाथपुर : गीता कोड़ा
  33. पलामू : आलोक चौरसिया

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 11 सीटें चाहिए जदयू को, 2 से संतुष्ट नहीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं