बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस पर पथराव, एक जवान घायल [BJP workers pelted stones at police, one soldier injured]

1 Min Read

रांची। भाजयुमो की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं के तरफ से पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें एक जवान घायल हो गया।

इससे पहले भाजपा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली में आये कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ा गया। सभी को वाटर कैनन से पानी की बौछार कर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन, कोई मानने को तैयार नहीं था।

इससे पूर्व मोहराबादी मैदान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही समेत दर्जनों सांसद और विधायक मोहराबादी मैदान में युवाओं को संबोधित किया।

इसके बाद हजारों की संख्या सभी कार्यकर्ता सीएम आवास घेराव करने आगे बढ़ रहे है।

इसे भी पढ़ें

BJYM की आक्रोश रैली में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन की बौछार, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय चोटिल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं