झारखंड में आदिवासी सीटों पर हार की समीक्षा करेगी भाजपा [BJP will review the defeat on tribal seats in Jharkhand]

1 Min Read

बीजेपी के सभी प्रत्याशियों का किया गया अभिनंदन

रांची। भाजपा ने झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों का अभिनंदन किया।

हरमू रोड स्थित होटल काव्स में आयोजित कार्यक्रम में निशिकांत दुबे को छोड़कर बाकी सभी सांसद पहुंचे।

चुनाव हारने वाले प्रत्याशी गीता कोड़ा, सीता सोरेन, ताला मरांडी और समीर उरांव भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस चुनाव में हमें आशातीत सफलता तो नहीं मिली, लेकिन कम भी नहीं मिली। 9 सीटों पर एनडीए की जीत हुई है।

वहीं राज्य के 81 में से 50 विधानसभा सीटों पर लीड भी लिया है। बाबूलाल ने कहा कि जिन 5 सीटों पर झारखंड में भाजपा को हार मिली है। उनकी समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश, लोकसभा, जिला और मंडल स्तर पर हार की समीक्षा होगी। झारखंड की पांचों आदिवासी सुरक्षित सीटें गंवाने को लेकर उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में इसे मेकअप करेंगे।

इसे भी पढ़ें

पाला बदलने वालों को जनता ने की खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं