संथाल परगना को झारखंड के अलग करना चाहती है भाजपा- हेमंत सोरेन [BJP wants to separate Santhal Pargana from Jharkhand – Hemant Soren]

1 Min Read

रांची। सीएम हेमंत ने बीजेपी पर संथाल परगना को झारखंड से अलग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा की तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा था। वे आगे लिखते हैं कि वृहद झारखंड को अलग अलग टुकड़ों में अन्य राज्य में रहने दिया।

अब भाजपा झारखंड को टुकड़े टुकड़े करना चाहती है। भाजपा सासंद संसद में बयान देते है कि संथाल को अलग कर देंगे, वहीं उड़ीसा के भाजपा के मुख्यमंत्री सरायकेला खरसावां को उड़ीसा में मिलाना चाहते हैं। हेंमंत सोरेन आगे लिखते हैं- पर झामुमो और मेरे ख़ून का एक एक कतरा तब तक इनसे लड़ेगा जब तक ये हार नहीं जाते।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन की छवि बिगाड़ने के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज

Share This Article
Exit mobile version