संथाल को झारखंड से अलग करना चाहती है बीजेपीः हेमंत [BJP wants to separate Santhal from Jharkhand: Hemant]

1 Min Read

पाकुड़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में आयोजित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समारोह में कहा कि संथाल की महान पावन धरा को बीजेपी झारखंड से अलग करना चाहती है। लेकिन उनका यह सपना हम कभी पूरा नहीं होने देंगे।

सीएम ने कहा, आज संथाल की पावन धरा से इस विघटनकारी राजनीति के ख़िलाफ़ झारखंड की सभी बहनों को एक सूत्र में पिरोते हुए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है।

संथाल से शुरू हुई यह योजना हमारे महान राज्य की सभी बहनों की सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

माताएं और बहनें सशक्त होंगी

उन्होंने कहा, पाकुड़ ज़िले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) कार्यक्रम में बहनों को सम्मान राशि वितरित करने का परम सौभाग्य मिला।

इस ऐतिहासिक योजना के शुभारंभ के अवसर पर राज्य की मेरी लाखों बहनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

इसे भी पढ़ें

महिला के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं