भाजपा ने की कार्रवाई, 30 बागियों को पार्टी से निकाला [BJP took action, expelled 30 rebels from the party]

2 Min Read

भाजपा से छह वर्षों के लिए किया निष्कासित

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री व सांसद डॉ.प्रदीप वर्मा ने विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन कर पार्टी की नीतियों के विरुद्ध विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे ऐसे 30 भाजपा के बागी नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिये निष्कासित किया है।

इन्हें दिखाया गया बाहर का रास्ताः

भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती चंद्रमा कुमारी पलामू ,श्रीमती कुमकुम देवी हजारीबाग, श्रीमती लक्ष्मी देवी पलामू,श्रीमती जूली यादव दुमका ,बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हजारीबाग, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग,चितरंजन साव बोकारो,कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हजारीबाग, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड, पुष्परंजन पलामू, राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर,रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण,रामदेव हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम, रामेश्वर उरांव लोहरदगा, संतोष पासवान लातेहार, शिवचरण महतो पाकुड, शिवशंकर बड़ाइक खूंटी, शिव शंकर सिंह जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग, उपेंद्र यादव गढ़वा, उमेश भारती चतरा,विकास सिंह जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह पलामू को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस ने झारखंड के बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं