Ghatsila by-election: घाटशिला उपचुनाव: BJP ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजे 4 नाम

Anjali Kumari
2 Min Read

Ghatsila by-election:

रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही पार्टियों ने प्रत्याशियों पर मंथन शुरू कर दिया है। महागठबंधन की ओर से दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का टिकट मिलना लोग कंफर्म मान रहे हैं। वहीं भाजपा में प्रत्याशी के नाम पर मंथन जारी है। जानकारी के अनुसार पार्टी ने 4 नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। इनमें बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, सुनीता देवदूत सोरेन और रमेश हांसदा शामिल हैं।

बाबूलाल सोरेन लड़े थे पिछला चुनावः

बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं और उन्होंने 2024 में पिछला विधानसभा चुनाव भी इसी सीट से लड़ा था, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके। इस बार भी उनके टिकट के लिए चंपाई सोरेन काफी सक्रिय हैं।

वहीं लखन मार्डी प्रदेश के कई भाजपा नेताओं की पहली पसंद बताये जा रहे हैं।

एकजुट रहने का दावा कर रहा एनडीएः

इधर, एनडीए एकजुट होकर घाटशिला उपचुनाव लड़ने का दावा कर रहा है। एनडीए घटक दलों की बैठक में इसका संकल्प लिया गया है। 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में एनडीए की रणनीति साफ है कि चुनाव में एकजुट रहकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है। बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जदयू के खीरू महतो और लोजपा के वीरेंद्र प्रधान आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

Ghatsila by-election: 2.55 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं