बीजेपी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वानथी रांची में [BJP National Women President Vanathi in Ranchi]

1 Min Read

चुनाव की रणनीति पर महिला मोर्चा के साथ करेंगी मंथन

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में बीजेपी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन रांची पहुंची।

बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रांची एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलकर वानथी सीधा बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गई।

वानथी श्रीनिवासन का दौरा चुनाव की रणनीति पर मंथन को लेकर बताया जा रहा है। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला मोर्चा की नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगी।

इसे भी पढ़ें

विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है गैंगस्टर अमन साहू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं