बजट सत्र: पेपर लीक मामले को लेकर सदन में हंगामा, वेल में पहुंचे बीजेपी विधायक

2 Min Read

रांची। JSSC-CGL पेपर लीक मामले को लेकर बजट सत्र के तीसरे दिन भी संदन के अंदर हंगामा शुरू हो गया है।

मामले की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर बीजेपी विधायक सदन के अंदर वेल में पहुंच कर नारेबाजी कर रहे हैं।

मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही JSSC-CGL पेपर लीक को लेकर हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के विधायकों ने CBI जांच की मांग को लेकर नारेबाजी करते वेल में पहुंच गये।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि यह आखिरी बजट सत्र है। पहले दिन से युवाओं के लिए हम सब मांग कर रहे हैं।

CBI जांच की मांग कर रहे हैं? सरकार इस पर गंभीर नहीं है। JSSC-CGL का मामला युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।

सरकार इस मामले की लीपापोती करने में जुटी है। सरकार पेपर लीक कराने के मामले में संलिप्त है। राज्य के युवा सब समझ रहे हैं।

भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पूरा राज्य जानना चाहता है कि अलग झारखंड बनने के बाद जो JPSC घोटाला हुआ, उसकी जांच CBI से कराई गई थी, उसका हश्र क्या हुआ।

विनोद सिंह ने कहा कि अगर सरकारों का संरक्षण नहीं हो, तो ऐसे मामलों की जांच के लिए एक दारोगा ही काफी है। ये मामला गंभीर है। इसकी जांच शीघ्र पूरी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें

आज रांची कोर्ट में पेश होंगी बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं