सदन के बाहर इस मांग को लेकर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, की नारेबाजी [BJP MLAs sitting on strike outside the House raising slogans regarding this demand]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी के विधायक विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बीजेपी विधायक हाथों में तख्तियां लिये हुए थे।

तख्ती में लिखा था मुस्लिम तुष्टिकरण बंद करो, आदिवासी बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, वोट के लिए मुस्लिम आबादी बढ़ाना बंद करो।

इसके साथ ही कई और स्लोगन के साथ भाजपा विधायक धरने पर बैठे। इस दौरान लगातार हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।

इसे भी पढ़ें

सदन के बाहर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं