BJP विधायक ने अपने ही सांसद पर लगा दिया बड़ा आरोप; देवघर में BJP की समीक्षा बैठक में हंगामा [BJP MLA made a big allegation on his own MP; BJP review meeting in Deoghar creates ruckus]

2 Min Read

देवघर,एजेंसियां। गोड्डा लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद देवघर में बीजेपी सोमवार को समीक्षा बैठक कर रही थी।

इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान ही हंगामा हो गया।बैठक में मौजूद देवघर विधायक नारायण दास के साथ आक्रोशित लोगों ने बदसलूकी की।

विधायक नारायण दास का आरोप है कि बैठक में सांसद निशिकांत दुबे के लोग घुस आए और हंगामा किया। उनका आरोप है कि लोगों ने उन्हें गालियां दी और कई तरह के आरोप भी लगाए।

क्या कहते हैं नारायण दास

स्थानीय विधायक नारायण दास ने मीडिया को बताया कि सांसद निशिकांत दुबे उनपर चुनाव के दौरान सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं।

नारायण दास ने कहा कि अगर देवघर विधायक ने काम नहीं किया तो 41 हजार वोट से आप लीड कहां किए।

उन्होंने यह भी कहा कि जब वे 2009 में चुनाव लड़ने आए थे तब ऑफिस के लिए उन्हें जगह नहीं मिल रही थी। उस वक्त हमने उनकी मदद की थी।

आज वो सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। उनके गुंडे मुझ गालियां दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

गोड्डा से निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार जीते 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं