MLA Champai Soren house arrest: भाजपा विधायक चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, सदन में सरकार को घेरेगी पार्टी

2 Min Read

MLA Champai Soren house arrest:

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और इस बार सत्र के खासा हंगामेदार रहने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन और विपक्षी भाजपा अपने-अपने मुद्दों को लेकर तैयार हैं।

रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर हुए आंदोलन:

सबसे बड़ा मुद्दा रांची के नगड़ी इलाके में रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर हुए आंदोलन और झड़प का है, जिसे लेकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। रविवार को भाजपा विधायक चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट में रखे जाने को लेकर पार्टी और अधिक हमलावर हो गई है। वहीं गोड्डा जिले में सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मामला भी विपक्ष की प्राथमिकता में रहेगा।

झामुमो विधायक दल:

इस बीच सत्ता पक्ष ने भी अपना एजेंडा तय कर लिया है। संविधान के 130वें संशोधन का झामुमो विरोध करेगा। झामुमो विधायक दल की बैठक में यह भी तय हुआ है कि सदन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल:

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि पार्टी 25 और 26 अगस्त को केंद्र की नीतियों के विरोध में सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगी।सत्र की पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा निर्धारित है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का तथ्यात्मक और मजबूत जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें

Champai Soren: चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: झारखंड में भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं