भाजपा महिला मोर्चा ने नगड़ी के कुल्गू स्थित वृद्धाश्रम में मनाया पीएम मोदी का 73 वां जन्मदिन [BJP Mahila Morcha celebrated PM Modi’s 73rd birthday at the old age home in Kulgu, Nagdi]

1 Min Read

पिस्का नगड़ी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रांची ग्रामीण की अध्यक्ष नेहा सिंह के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा ने नगड़ी के कुल्गू स्थित वृद्धाश्रम में वहां रह रहे वृद्धाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वां जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे सभी दादा दादीयों के बीच अंगवस्त्र, साड़ी और मिठाई क वितरण भी किया गया, वहीं दादा दादीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लम्बी उम्र का आशीर्वाद भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि भूषण भगत, कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू, सरिता पांडेय, मंजूलता दूबे, ग्रामीण जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय महतो धिरज, प्रभु दयाल बड़ाईक, प्रितम साहु, अजय तिवारी, सुमन मिश्रा, राकेश केशरी, मंडल अध्यक्ष जयकिशन महतो, मधुबाला देवी, प्रमेश्वर गोप, संजय प्रसाद, मनीष केशरी, गिरीधारी यादव, अरविंद केसरी, अजय नायक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

पिस्का नगड़ी में गणेश पूजा का भव्य आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं