भाजपा ने किये वादेः महिलाओं को हर माह 2100, 300 यूनिट बिजली फ्री, सरकारी पदों को भरेंगे, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी [BJP made promises: 2100, 300 units of free electricity every month to women, will fill government posts, guarantee of government jobs to firefighters]

2 Min Read

भाजपा के घोषणा पत्र में 150 संकल्प

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। खास बात है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रखकर 150 संकल्प जारी किया गया है।

इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान किया किया गया है।

साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है। संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया।

महिलाओं और युवाओं पर भाजपा का जोरः

• गोगो दीदी योजना के तहत हर महिला को हर माह की 11 तारीख को 2100 रुपए सीधे उनके अकाउंट में दिया जाएगा।
• स्नातक और स्नातकोत्तर बेरोजगारों को दो साल तक प्रतिमाह 2 हजार रुपए भत्ता।
• पहले साल में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति। 5 साल में 2.87 लाख पदों पर नियुक्ति करेंगे।
• पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा।
• अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी।
• सभी परिवारों 500 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा।
• त्योहार में दो बार फ्री सिलेंडर देंगे।
• भाजपा 300 यूनिट बिजली फ्री देगी।
• सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का वादा।
• किडनी के मरीजों की फ्री डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी।
• सभी आदिवासी परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड BJP ने जारी किया पंचप्रण घोषणा पत्र, 500 रूपये गैस सिलेंडर का वादा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं