BJP नेता सिमोन मालतो झामुमो में शामिल [BJP leader Simone Malto joins JMM]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरा नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। इस बीच संताल परगना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता सिमोन मालतो ने पार्टी छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है।

बुधवार 6 नवंबर को सिमोन अपने समर्थकों के साथ रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिती में उन्होंने झामूमो की सदस्यता ली।

बता दें कि सिमोन अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भाजपा ने बरहेट विधानसभा सीट से सिमोन को टिकट नहीं दिया था, इससे वे पार्टी से नाराज चल रहे थे।

मालूम हो कि 2019 के विधानसभा चुनाव में सिमोन मालतो बरहेट से भाजपा के प्रत्यशी थे, चुनाव में हेमंत सोरेन ने सिमोन मालतो को बीस हजार से अधिक मतों से शिक्सत गदी थी। सिमोन मालतो आदिम जानजाती समाज के ताल्लुक रखते हैं।

इसे भी पढ़ें

बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी बीजेपी, बन रही सूची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं