बीजेपी चला रही पौधरोपण और सफाई अभियान [BJP is running plantation and cleanliness campaign]

1 Min Read

रांची। प्रदेश भाजपा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई जयंती तक एक पेड़ मां के नाम अभियान एवं जलस्रोत सफाई अभियान चला रही है।

अब तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों की संख्या में फलदार एवं उपयोगी छायादार वृक्ष लगाए गए हैं।

इसी क्रम में पार्टी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में अरगोड़ा तालाब की सफाई की जा रही है। अरगोड़ा तालाब की सफाई कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, राकेश भास्कर, सूरज चौरसिया, अरुण झा, शोभा यादव एवं उमेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल है।

इसके बाद बड़ा तालाब रांची के सफाई कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, महामंत्री मनोज सिंह व शिवपूजन पाठक शामिल होंगे।

टाटी सिल्वे स्थित बड़ा तालाब की सफाई में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद प्रदीप वर्मा, सुरेंद्र महतो, खिजरी में आरती कुजूर, नगड़ी में शशांक राज शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

विस चुनाव को लेकर बीजेपी रेस, अगले दो महीने ताबड़तोड़ कार्यक्रम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं