महिलाओं का अपमान करने वाली पार्टी है भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य

1 Min Read

रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने भाजपा पर महिलाओं का अपमान करने वाली पार्टी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी का वायरल वीडियो दर्शाता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति क्या भावना रखती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो ने लक्ष्मीकांत वाजपेयी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि क्या यही सोच प्रधानमंत्री मोदी की भी है? क्योंकि वे भी यूपी से सांसद हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसे लोगों के खिलाफ संज्ञान लिया जाए और जल्द से जल्द कार्रवाई हो और जेल भेजा जाए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 21 की उलगुलान रैली से डरकर भाजपा वाले हिंदू-मुस्लिम करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि कल्पना के डर की कल्पना नहीं कर पा रही है भाजपा, इसलिए वे बौखलाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

ईडी के सामने पेश हुई अंबा प्रसाद, कहा- बचपन से ही चुनौतियों का सामना करती आ रही हूं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं