भाजपा का झामुमो पर पलटवार, कहा-भगवान बिरसा से हेमंत की तुलना आदिवासी समाज का अपमान

2 Min Read

रांची। भाजपा ने झामुमो पर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भगवान बिरसा मुंडा से तुलना करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बिरसा मुंडा पूरे देश के गौरव हैं। उनको भगवान का दर्जा दिया जाता है।

भगवान बिरसा मुंडा की तुलना भ्रष्टाचार के आरोपी हेमंत सोरेन से करके झामुमो ने पूरे देश के आदिवासी समाज का अपमान किया है।

धरती आबा ने अंग्रेजों से देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, जबकि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को लूट कर खोखला कर दिया।

हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सिर्फ दलालों की चलती थी। इससे स्पष्ट है कि इनका परिवार सत्ता के दलालों अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश, विशाल, दाहू यादव, विनोद, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव जैसे लोगों तक ही सीमित है।

ऐसे भी परिवारवादी सोच वाले राजनीतिक दलों के लिए अपने दरबारी और परिजनों के अलावा आम जनता की कोई पूछ नहीं होती।

इसी कारण जब-जब माइनिंग लीज, इंडस्ट्रियल लीज या किसी अन्य कारण के कारण जमीन लीज देने की बड़ी होती है तो यह सिर्फ सोरेन परिवार के सदस्यों को या उनके करीबियों को ही मिलता है।

प्रतुल ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री के परिवार हैं। हताशा, निराशा और कुंठा के दौर से गुजर रहा झामुमो अब भगवान का अपमान करने पर भी उतर आया है।

प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री उनके जन्मस्थल उलिहातू और भगवान बिरसा मुंडा कारागार जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें 

बिरसा मुंडा भी जेल गए, हेमंत सोरेन के भी जेल जाने से झारखंड नहीं झुकेगा: झामुमो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं