2024 में झारखंड में BJP की सरकार बनेगी, इंडिया गठबंधन ने चुनाव हारकर भी अहंकार पालाः अमित शाह [BJP government will be formed in Jharkhand in 2024, India alliance nurtured ego even after losing the elections: Amit Shah]

3 Min Read

रांची। आज रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में 9 सीटे जीतकर कमल का झंडा फहराने का काम आपने किया है।

2014 हो 2019 हो मोदी जी नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। इस चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है।

81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। ये बताता है कि आने वाले दिनों में सरकार किसकी बनने वाली है। मैं आज बताकर जाता हूं कांग्रेस वालों, हेमंत सोरेन जी लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

लोकसभा की चुनाव में ना केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया।

60 साल के बाद इस देश में किसी एक नेता को तीसरी बार पीएम चुनने का काम देश की जनता ने किया है।

वो नेता का नाम है नरेंद्र मोदी। मोदी जी को लगातार तीन बार पीएम बनने का इस देश की जनता ने सौभाग्य दिया है। 

मैं आज एक अजीब बात करने आया हूं। कई बार देखते हैं कि विजय के बाद लोगों में अहंकार हो जाता है। लेकिन पराजय के बाद अहंकार आया हो ऐसा मैं पहली बार देख रहा हूं।

देश में किसकी सरकार बनी है। चुनाव कौन जीता और अहंकार कांग्रेस को आया है। संसद में आपने देखा होगा कि राहुल गांधी जी का कार्यकलाप इतना अहंकार कोई दो तिहाई मत से जीतने के बाद भी नहीं पालता। इस चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला।

पूरे इंडि अलांयस को मिलाकर भी 240 सीटें नहीं मिली है। कांग्रेस पार्टी को तीन बार में जितनी सीट मिली उतनी भाजपा को अकेले 2019 में मिली थी।

मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस चीज का अहंकार पाल रहे हो। इस देश में 12 लाख करोड़ का घपले घोटाले करने का अहंकार है। इस देश में परिवारवाद चलाने का अहंकार है।

इस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का अहंकार है। आपको किस बात का अहंकार है।  मैं आज यहां हेमंत सोरेन को यह बताने आया हूं कि 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

इंडिया गठबंधन में हार के बावजूद जो अहंकार पाला है उसका नाश होगा। यहां जुटी लोगों की भीड़ बता रही है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में यहां क्या नतीजा आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें

कल रांची आयेंगे अमित शाह, विस चुनाव का करेंगे शंखनाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं