इरफान अंसारी के खिलाफ बीजेपी ने किया केस

2 Min Read

रांची। बीजेपी ने इरफान अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे अरगोड़ा थाना पहुंचा औऱ विधायक इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इरफान अंसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है, “नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल मे बंद कर दिया है।

मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार बीजेपी झारखंड को जला कर भस्म कर देगी। साथ मे उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर दूंगा।

उन्होंने इस पोस्ट में लोगो से अपील की कि सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापस लायें।

इस पोस्ट के खिलाफ बीजेपी की ओऱ से चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज करायी गयी है।

इरफान के इसी बयान से आहत होकर पार्टी कार्यकर्ता महावीर सिंह ने इरफान अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

महावीर सिंह ने अपने आवेदन मे लिखा है कि इस बयान से वे आहत हैं। इससे देश के सनातन धर्म को मानने वालों को घोर आघात पहुंचा है।

प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव, अधिवक्ता रविंद्र साहू और सुबोधकांत आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

वोट डालिए और खाने से लेकर ज्वेलरी तक में छूट पाइये, वोटरों के लिए ऑफर ही ऑफर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं